बुधवार सुबह कुछ इस तरह छाए रहे घने काले बादल। संवाद
- फोटो : शमशेर खानी में लाठी डंडे चलने के बाद डॉक्टरी के लिए जाते घायल।
लखीमपुर खीरी। बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही सूरज ने फिर से अपने तेवर दिखाए और तेज धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी ने भी सताया। वहीं शाम को मौसम ने फिर करवट बदली तो सीमा से सटे इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश व आंधी आने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने राहत की उम्मीद की। हालांकि जैसे ही दिन चढ़ा तो चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया।
वहीं शाम को मौसम ने फिर पलटी मारी तो संपूर्णानगर क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले छह दिनों तक गरज के साथ बौछारें, बारिश व बिजली चमकने के साथ करीब 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट भी है।
आने वाले छह दिनों का पूर्वानुमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 मई 35 27
23 मई 35 26
24 मई 34 26
25 मई 34 25
26 मई 34 25
27 मई 34 25
बुधवार सुबह कुछ इस तरह छाए रहे घने काले बादल। संवाद- फोटो : शमशेर खानी में लाठी डंडे चलने के बाद डॉक्टरी के लिए जाते घायल।