फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर से निकली धूप

विज्ञापन
धूप निकलते ही बाजार में बढ़ गई चहलपहल।
विज्ञापन
अगले दो दिन मौसम रहेगा साफ, खिलेगी तेज धूप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रविवार को भी सुबह कोहरा गिरा, जो दोपहर तक बना रहा। दोपहर बाद धूप निकली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड व शीतलहर से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
जनपद में कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर रविवार को भी रहा। सुबह से कोहरा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप भी बना रहा। लोगों को बाहर निकलने पर गलन ने अहसास कराया। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लोगों ने बाहर निकलकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कोहरा हल्का होगा और धूप निकलेगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर से कोहरा व धुंध छाई रह सकती है। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का असर कुछ दिनों तक बना रहेगा, जिससे तापमान में वृद्घि नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें