फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आग लगने के बाद गैस सिलिंडर फटा, लोगों में मची अफरातफरी

Sat, 25 Oct 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सिधौना में शुक्रवार रात राजेंद्र गुप्ता के यहां खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद सिलेंडर फटने से वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि रसोई में अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने रसोई के साथ-साथ घर के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गई, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया था।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग की लपटों में घर का सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही घर के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी और अपने परिवार की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें