फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के बाद सुहेली नदी का भी बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
पलिया के बोझवा की ठोकर नंबर एक के पास भरा शारदा नदी का पानी।
विज्ञापन
फोटो संख्या 10एलकेएच408, 409, 410
विज्ञापन

शारदा नदी के बाद सुहेली
नदी का भी बढ़ा जलस्तर
- दुधवा के जंगल में भरा पानी, शारदा भी खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर शारदा नदी के बाद सुहेली नदी पर भी दिखने लगा है। पहाड़ों की बारिश और नेपाली नदियों में उफान आ जाने के बाद सुहेली नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। इससे दुधवा के जंगल में पानी भर गया है। उधर, शारदा नदी भी खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

नेपाली नदियों में उफान आने के कारण सुहेली नदी का जलस्तर बढ़ा है। सुहेली नदी के बजाय नकउहा नाले में काफी मात्रा में पानी आ गया है, जो दुधवा रोड के किनारे-किनारे पड़ने वाले जंगल में भरा हुआ है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी सुहेली नदी पुल के नीचे पूरी तरह सूखी नजर आ रही है। धार मुड़ने से सारा पानी नकउहा नाले की तरफ बढ़ रहा है। दुधवा के जंगल में पानी भरने से वन्यजीवों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, सुबह छह बजे से 12 बजे तक बनबसा बैराज से रिलीज किए गए करीब डेढ़ लाख से अधिक क्यूसेक पानी के चलते शारद नदी का जलस्तर बढ़ा है और नदी खतरे के निशान 154.100 सेंटीमीटर से 26 सेंटीमीटर बढ़कर 154.360 पर पहुंच गई है। नदी में बढ़े पानी के चलते बोझवा की ठोकर नंबर एक पर भी पानी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें