रमियाबेहड़। पढुआ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ससुराली जनों से हुए विवाद के बाद घर में आग लगाकर हजारों की नकदी और जेवरात लेकर मायके चली गई। पीड़ित ससुरालीजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरवा मजरा चंदैयापुर निवासी मंगू अली ने बताया कि उसने अपने पुत्र जुमेर का विवाह दस माह पूर्व जिला बहराइच के गांव सुजौली चफरिया निवासी मीना बानों के साथ किया था। नवविवाहिता अक्सर पति समेत अन्य ससुराली जनों से विवाद करती रहती थी। शनिवार को उसने ससुराली जनों से विवाद के पश्चात 50 हजार रुपये समेत सोने व चांदी के आभूषण समेट कर कच्चे मकान को आग के हवाले कर अपने मायके चली गई। आगजनी के दौरान घर में रखा अनाज व अन्य घरेलू संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। थानाध्यक्ष पढ़ुआ निराला तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद