मोहम्मदी। मियांपुर कॉलोनी के खेल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां धार्मिक रीति रिवाज से 267 जोड़ों का विवाह कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निघासन से आई अखिल विश्व गायत्री परिवार की टीम में पं. दयाशंकर, इंद्र कुमार और श्रवण कुमार की टीम ने विवाह सम्पन्न कराया। यहां तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह मोहम्मद उवैस ने कराया। सामूहिक विवाह में पसगवां से 137, मोहम्मदी 134, मोहम्मदी नगर पालिका से तीन बरवर नगर पंचायत से दो और बांकेगंज से दो जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई और बीडीओ ने उपहार देकर सभी जोड़ों को दांपत्य जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। नव विवाहित जोड़ों को पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह और ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार वाजपेई ने जरूरी सामान दिए।
विधायक ने कहा- अब किसी भी मां के आंख में आंसू नहीं होंगे, कि वह अपनी बेटी की शादी कैसे करें। इसके लिए सरकार काम कर रही है। सभी वधू हमारी बेटी हैं। वर हमारे दामाद हैं। एक दंपती के साथ चार-पांच लोगों को बुलाया गया था। इस दौरान पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई, ग्राम प्रधान मिथुन ढाली, बीडीओ अश्विनी सिंह, मोहित कोशिश, रामबीर सिंह और एडीओ समाज कल्याण के अलावा सुशील त्रिवेदी और अनुज कुमार वर्मा मौजूद रहे।
वैदिक रीति से नव वर-वधू ने लिए मंगल फेरे
- काजी ने कराया निकाह, परिणय सूत्र में बंधे 333 जोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
गोकर्णनाथ। राजेंद्र गिरि स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 333 जोड़े परिणाम सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति से मंगल फेरे कराए गए, वहीं काजी ने निकाह कराया।
रविवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्वी मिश्रा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने दीप जलाकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत कराई। भव्य पंडाल में आचार्य सोमनाथ तिवारी के मार्गदर्शन में बलराम शुक्ला, मनोज बाजपेई, अनुज मिश्र, अतुल मिश्र, राज्याभिषेक शुक्ल, अखिलेश तिवारी, अनुराग तिवारी, जितेंद्र शास्त्री सहित 30 ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से मंगल फेरे कराकर विवाह संपन्न कराया।
वहीं काजी मौलाना हारून ने कोरैया खुर्द कलां के उस्मान अली और साजिदा, सिंगाही के सरताज और रोशनी, देवकाली के चांद और सुजाना का निकाह कराया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बिजुआ ब्लॉक के 157, कुंभी गोला के 144, लखीमपुर के बीस, नकहा के पांच, ईसानगर के चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधायक ने पुष्प वर्षा कर नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्वी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, वीरेंद्र भूषण सिंह, बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र, एडीओ अमर सिंह राणा, अवनीश त्रिपाठी आदि ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए। इस मौके पर अवधेश मिश्र, अचल श्रीवास्तव, राजन साहनी, रामगुलाम पांडे, मनोज गिरि, भोली गिरि सहित क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र पांडे के नेतृत्व में दो महिला दरोगा सहित छह सब इंस्पेक्टर एवं पुलिसकर्मी सुरक्षा में मौजूद रहे।
गोला के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाहित जोड़े को उपहार देतीं जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्
गोला के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाहित जोड़े को उपहार देतीं जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्
गोला के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाहित जोड़े को उपहार देतीं जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्