फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मान मनौव्वल के बाद माने परिजन, तीसरे दिन किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मृतक के घर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
मितौली। मान मनौव्वल के बाद तीसरे दिन सीताराम के शव का अंतिम संस्कार हो सका। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिला रही है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के दतेली कला गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर ओडहरा गांव निवासी सीताराम 42 की बुधवार रात करीब 9 बजे धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा था। तब से शव घर पर ही रखा था। परिजन आरोपियों का घर गिरवाने, 50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व एक पट्टा देने की मांग पर अड़े थे।
इस बात की सूचना मिलने पर एसडीएम विनीत उपाध्याय, सीओ शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को मनाने का प्रयास किया। उन्होंने परिजनों को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने व एक पट्टा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन




शराब उधार देने पर हुआ था विवाद

दतेली कलां गांव में स्थित ठेका देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से उधार शराब मांगी, न देने पर दो युवकों ने जानलेवा हमला करते हुए प्रहार कर दिया। हादसे में सेल्समैन की मौत हो गई थी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर दो लोगों कमल किशोर अवस्थी व आदेश कुमार यादव के खिलाफ हत्या सहित करीब आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

अगर पहले होती कार्रवाई तो नहीं जाती सीताराम की जान
सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जरा सी लापरवाही सीताराम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। सीताराम की हत्या के पहले मृतक व मुख्य आरोपी के बीच में बुधवार शाम को भी शराब उधार मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर सेल्समैन ने डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों में सुलह करवा दी थी। बताया जाता है कि सेल्समैन व आरोपी दोनों एक ही गांव के थे। इसका दोनों के बीच शराब को लेकर बातचीत हुआ करती थी। घटना वाले दिन भी दोनों में बातचीत हो गई थी। सुलह के करीब दो घंटे बाद ही आरोपी अपने एक साथी मौके पर पहुंचा और बांके से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर सीताराम की हत्या कर दी।


सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। - शमशेर बहादुर सिंह, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें