लखीमपुर खीरी। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बुधवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सफीपुर, प्राथमिक विद्यालय डीहपुर, प्राथमिक विद्यालय खेतौसा, प्राथमिक विद्यालय रमुआपुर जंगली, संविलियन विद्यालय प्रतापपुर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में स्टाफ उपस्थित मिला, लेकिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
बीएसए ने विद्यालयों के समस्त स्टाफ को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पुरानी पाठ्य पुस्तकें एकत्र कर प्रोन्नति पाए बच्चों को वितरित करने, डीबीटी का शेष कार्य तत्काल पूर्ण करने एवं समय-सारिणी बनाकर विधिवत शिक्षण कार्य करने के लिए कड़ाई से निर्देश दिए। इस दौरान एक विद्यालय में बीएसए ने स्वयं शिक्षक की तरह बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से किताब पढ़वाई और सवाल-जवाब किए। संवाद