फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीसरी पुत्री होने पर तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
मझगईं की पीड़ि़त महिला अपने बच्चों के साथ। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा निवासी एक महिला की विवाहिता पुत्री को दामाद ने इस बात पर तीन तलाक देकर और मारपीट कर घर से निकाल दिया, क्योंकि उसने तीसरी बार भी पुत्री को जन्म दिया था। वहीं पीड़िता का कहना है कि वह अपनी मां के घर पर रह रही है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी जाहिरा बानो पत्नी लल्लन खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री आयशा का विवाह छह वर्ष पूर्व थाना तिकुनिया के एक गांव में किया था। पति की मौत होने के बाद भी उसने पुत्री की शादी में बाइक के साथ ही काफी दान-दहेज दिया।
आरोप है कि इसके बाद भी उसका दामाद दहेज लाने की मांग उसकी पुत्री से करता रहा। दो पुत्री होने के बाद से उसका दामाद पुत्री को प्रताड़ित करने लगा। दो माह पूर्व आयशा के तीसरी पुत्री का जन्म होते ही दामाद ने उसे तीन तलाक दे दिया। छठी वाले दिन उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

जाहिरा बानो ने बताया कि तब से तीन मासूम बच्चों को लेकर उसकी पुत्री आयशा बानो उनके घर पर ही रह रही है। महिला का कहना है कि तिकुनिया थाने से लेकर महिला थाना लखीमपुर तक फरियाद कर चुके हैं, लेकिन कोई न्याय नहीं मिला है। मझगईं थाना पुलिस को तहरीर देकर मां-बेटी ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

धौरहरा। ईसानगर थाना के हसनपुर कटौली निवासी अब्दुल लतीफ की पुत्री तरन्नुम ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
तरन्नुम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका निकाह 21 मई को एजाज अहमद निवासी दर्जिन सरैया थाना खमरिया के साथ हुआ था। शुक्रवार शाम चाचा मोहम्मद रईस, चाची मोजिमा, बुआ परवीन और साजिदा के साथ विदाई कराने गए। इसी दौरान पति एजाज अहमद सहित ससुरालियों ने आपाचे बाइक और सोने की चेन की मांग की। जब मना किया तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए चाचा-चाची सहित मायके वालों को मारापीटा। बचाने पहुंची तो मुझे भी पीटा और कपड़े जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ईसानगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी एजाज अहमद, इसहाक अहमद, निहाल, निसार अहमद, रिजवान और सास नाम अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर कर ली है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें