मैलानी। होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से बिहार के किशनगंज से लालकुआं तक स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही कोलकाता से लालकुआं के बीच भी मार्च में चार फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता होली स्पेशल पांच मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से दोपहर 13:35 बजे चलकर पीलीभीत से 16:00, पूरनपुर से 17:05, मैलानी से 18:30, गोला गोकर्णनाथ से 18:55, लखीमपुर से 19:42, सीतापुर से 21:35 बजे छूटकर बुढ़वल, गोंडा, बस्ती गोरखपुर, कप्तानगंज, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर , समस्तीपुर, बरौनी, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान होते हुए शुक्रवार को रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 05059 कोलाकाता-लालकुआं होली स्पेशल सात मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह पांच बजे चलकर नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, तमकुही रोड, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंड, बुढ़वल होते हुए सीतापुर से रविवार को सुबह 07:35, लखीमपुर से 08:40, गोला गोकर्णनाथ से 09:12, मैलानी से 10:10, पूरनपुर से 10:54, पीलीभीत से 12:00 बजे छूटकर लालकुआं अपराह्न 15:45 बजे पहुंचेगी। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
000
किशनगंज-लालकुआं का पूरनपुर, पीलीभीत में हुआ ठहराव
रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन नंबर 05741/05742 किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज होली स्पेशल ट्रेन का पीलीभीत और पूरनपुर में ठहराव के साथ ही आगमन और प्रस्थान का समय घोषित किया गया है, जबकि लखीमपुर और छोटी काशी के नाम से विख्यात जिले के उपनगर गोला में ठहराव नहीं दिया गया है। यह जिलेवासियों के लिए दुर्भाग्य ही माना जा रहा है। इस ट्रेन में भी कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।