बांकेगंज। चार माह की चातुर्मास अवधि पूरी होने के बाद 20 नवंबर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के साथ ही विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
छोटी काशी शिव मंदिर के आचार्य पं. दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को क्षीरसागर में योग निद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। इसी दिन तुलसी विवाह भी किया जाता है।
राधाकृष्ण मंदिर के ज्योतिषाचार्य पं. कुसुम कुमार बाजपेयी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी को हरिप्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। भगवान विष्णु के जागने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और भूमि पूजन जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। संवाद