फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 24 के बाद मिलेंगे आरटीई के पात्र अभिभावकों को सहमतिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चौथे चरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदनों की जांच होगी। 24 मार्च के बाद पात्र पाए जाने वाले अभिभावकों को सहमति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चौथे चरण में विभाग को कुल 442 आवेदन मिले हैं। विभाग इन आवेदनों की जांच में जुट गया है। 23 मार्च तक सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद पात्र पाए जाने वाले अभिभावकों को प्रवेश के लिए विभाग पत्र देगा। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पहले चरण में 835 अभिभावकों ने आवेदन किए थे। इसमें चार सौ से अधिक बच्चों बच्चे पात्र पाए गए थे।
दूसरे चरण में विभाग को 728 आवेदन मिले थे, जिसमें से 383 आवेदनों को अपात्र कर दिया गया था। वहीं 345 आवेदन पात्र मिले थे। इनमें से 279 अभिभावकों के बच्चों को स्कूलों में सीटें भी आवंटित की गई थीं, जबकि 66 बच्चों को सीटें आवंटित नहीं हो सकी थीं। तीसरे चरण में कुल 471 आवेदन मिले थे। इसमें से 233 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया था। वहीं 238 आवेदन स्वीकृत हुए थे।
विज्ञापन

लाॅटरी के सापेक्ष 217 बच्चों को सीटें को आवंटित कर दी गईं। 21 बच्चों को सीटें नहीं आवंटित की जा सकी हैं। एक मार्च से 19 मार्च तक चले चौथे चरण में विभाग को कुल 442 आवेदन मिले हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि तीन दिनों के भीतर सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद 24 मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें