फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 21 दिन बाद घायल महिला ने भी तोड़ा दम

Mon, 21 Jul 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मालपुर में हुए कार हादसे में एक और मौत हो गई। सोमवार सुबह 9 बजे सुषमा (30) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 जून को लखनऊ से गुलरिया लौटते समय कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में जितेंद्र कुमार उर्फ राजा पटेल (32) व उनकी 4 वर्षीय बेटी श्रद्धा और भाभी सीमा देवी (32) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जितेंद्र की पत्नी सुषमा और शिवम (22) गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों घायलों को लखनऊ के आइकॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवम को कुछ दिन पहले छुट्टी मिल गई थी। सुषमा का इलाज चल रहा था। 21 दिन इलाज के बाद सुषमा ने भी दम तोड़ दिया।
जितेंद्र अपनी बेटी श्रद्धा की अंगुली में समस्या के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। अब उनके चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। किंजल (11), धारा (8), ऋषभ कुमार पटेल (5) और शिवांश (6 माह) अब बुजुर्ग दादा माधव पटेल के सहारे हैं। छह माह का शिवांश अभी इतना भी नहीं समझता कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें