फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेजहम में नहीं बन सका शपथ पत्र... मायूस लौटे अभिभावक

Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ब्लाॅक बेहजम में जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगाया ​शिविर। विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के ब्लॉकों में मंगलवार को जन्म प्रमाणपत्र शिविर के आयोजन किए गए। इसमें कर्मचारियों ने आवेदकों की औपचारिकता पूरी करने के बाद फाइलें डीएम कार्यालय भेज दीं। बेजहम में शपथ पत्र न बनने से अभिभावक परेशान हुए।
विज्ञापन

निघासन के खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त दो प्रमाणपत्र मौके पर ही जारी किए गए।
शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आमजन को प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया। शिविर में अभ्यर्थियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
वहीं, बेहजम में शपथ पत्र नहीं बन पाने से तमाम लोगाें के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। इससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। एडीओ पंचायत शिवाशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 15 जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए। उन्होंने बताया जन्म प्रमाण पत्र में शपथ पत्र अनिवार्य प्रपत्र होता है। तहसील से जो लोग आए उनमें कोई नोटरी नहीं था। अगले शिविर में पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।

ब्लाॅक बेहजम में जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगाया शिविर। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें