27 बच्चों की जा चुकी है संभावित एईएस से जान
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में शनिवार को भर्ती कराए गए एक माह के बच्चे की पांच घंटे चले उपचार के बाद मौत हो गई। जबकि तीन अन्य संभावित एईएस पीड़ित बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं आईसीयू वार्ड में भी चार बच्चों का उपचार किया जा रहा है। अब तक 27 बच्चों की संभावित एईएस से जान जा चुकी है।
संभावित एईएस पीड़ित पांच वर्षीय शिखर पुत्र दिलीप कुमार निवासी नकहिया, एक वर्षीय करिश्मा पुत्री रामदरश निवासी राजामंडी मैलानी एवं सात वर्षीय संजना पुत्री जोगिंदर निवासी सुजौली को रविवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसमें संजना को हालत नाजुक है। स्टाफ नर्स ने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में लाया गया था। वहीं पांच वर्षीय राधिका पुत्री ब्रजलाल निवासी कोड़री को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी क्र म में संभावित एईएस पीड़ित एक माह के आयुष को शनिवार की दोपहर में चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसकी पांच घंटे चले उपचार के दौरान शाम करीब छह बजे मौत हो गई।
--
आईसीयू में भर्ती हैं चार बच्चे
संभावित एईएस पीड़ित शिवांगी पुत्री राकेश निवासी मूड़ा खुर्द गोला, शिवानी पुत्री अरविंद कुमार निवासी सलेमपुर कोन, रहीम पुत्र अशरफ अली निवासी देउवापुर एवं अपासना पुत्री सर्वेश कुुमार निवासी सिसनौर का उपचार आईसीयू वार्ड में चल रहा है। इन सभी बच्चों की रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है।