फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐपवा का जुलूस, धरना और प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सभा में केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की सपा सरकार पर आरोपों की झड़ी
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व एसोसिएशन ने शहर में जुलूस भी निकाला। 
विज्ञापन

तहसील में हुई सभा में ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष और माले नेता कृष्णा अधिकारी ने कहा कि मोदी सरकार देशी विदेशी पूंजीपतियों की हमदर्द बनी हुई है। पूंजीपतियों पर बाकी हजारों करोड़ रुपये की राशि वसूल नहीं रही है। जबकि वहीं गरीबों से वसूली करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाती। कहा कि गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी भी लगातार कम हो रही है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐपवा की अध्यक्ष आरती राय ने कहा कि महिला अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लोगों  को रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने, चौकियों के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सरकारी योजनाओं का भी गरीबों को लाभ नहीं मिल पा रहा। सुनने वाला कोई नहीं है।  मनरेगा में पहले तो काम नहीं मिल रहा और अगर मिल रहा है तो समय से मजदूरी नहीं दी जाती है। कहा कि आवास, शौचालय योजनाओं का भी बुरा हाल है। बोलीं कि ऐपवा इसके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। आरोप लगाया कि 2002 की बीपीएल सूची में जिन गरीबों के नाम थे 2011 की सूची में उनको हटा दिया गया। इस मौके पर माले के ब्लाक सचिव कमलेश राय, रामकिशुन, ममता, उर्मिला, गुड्डूी, सुधा सिंह,  सुनीता, तेतरी, कल्पना, कविता आदि शामिल मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें