फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तहसील में भड़के अधिवक्ता, एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 03 Jul 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। तहसील में शुक्रवार को लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील परिसर में एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रभारी तहसीलदार के आश्वासन पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि एसडीएम न्यायालय में धारा 38(1) और तहसीलदार न्यायालय में धारा 34 के कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद नियमित सुनवाई और समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है, जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
शुक्रवार को एक मामले में अंश निर्धारण संबंधी लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा कथित रूप से गलत तरीके से निरस्त किए जाने का मामला सामने आया। अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन तहसीलदार के बुलाने के बावजूद संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर मौके पर नहीं पहुंचा। इससे अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम मधुसूदन गुप्ता और तहसीलदार दिनेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार ने वार्ता कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें