गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीजीएन पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए बीए एवं एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि सात जुलाई निर्धारित की गई है।
प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत और शारीरिक शिक्षा स्थायी विषयों के साथ स्ववित्तपोषी योजना के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय संचालित है। एमए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी और अर्थशास्त्र के साथ स्ववित्तपोषी योजना के अंतर्गत भूगोल, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र एवं समाजशास्त्र विषयों में प्रवेश होगा।
उन्होंने बताया कि प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शासन एवं विश्वविद्यालय के नियमानुसार किए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय से प्रवेश प्रपत्र-विवरणिका प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन पंजीकरण संभव नहीं होगा। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और महाविद्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर गृह विज्ञान विषय की 60 सीटें निर्धारित हैं। इच्छुक विद्यार्थी सात जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड, कार्यालय एवं महाविद्यालय की वेबसाइट www.cgncollege.in से प्राप्त की जा सकती है।