फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भल्लिया के नाम रहा क्लेश हरण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

Thu, 02 Jul 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अहमदनगर के मैदान पर विजेता भल्लिया की टीम। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अहमदनगर में आयोजित क्लेश हरण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भल्लिया टीम ने हैदराबाद टीम को हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

बुधवार रात खेले गए फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर हैदराबाद टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम निर्धारित 12 ओवर से पहले ही आठ ओवर में 54 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भल्लिया टीम ने सात ओवर में 55 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच की कमेंट्री सफी अहमद और नीरज गिरि ने की। स्कोरर साहिल अली रहे, जबकि अंपायरिंग सलमान और वाजिद अली ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश मिश्रा, पूर्व प्रधान हजरत अली मंसूरी, हर्षित मिश्रा, शोयब अली, आशीष मिश्रा, रंजीत शुक्ला, प्रभात गुप्ता, जैकी मिश्रा, विमलेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें