फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आर्यकन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, छात्राओं की उमड़ रही भीड़

Tue, 05 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. गीता शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्वीकार किए जाएंगे। शहर में केवल छात्राओं को शिक्षा देने वाला मात्र एक एडेड डिग्री कॉलेज है। हर साल प्रवेश को लेकर यहां पर छात्राओं की लंबी भीड़ उमड़ती है। सीटें फुल हो जाने के बाद छात्राएं प्राइवेट कॉलेजों की ओर रुख करती हैं। यहां पर अन्य कॉलेजों के मुकाबले काफी कम फीस है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्राओं के साथ ही अभिभावक सुरक्षित माहौल में पढ़ाई को लेकर आर्यकन्या डिग्री कॉलेज को प्राथमिकता देते हैं। प्रवेश लेने वाली छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट bakpgcollege.co.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे।
शहर में छात्राओं के लिए महज एक काॅलेज और उसमें सीमित सीटें होने के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आर्यकन्या महाविद्यालय में बीए में दस विषयों के लिए निर्धारित सीटों पर मेरिट के हिसाब से प्रवेश लिए जाते हैं। वहीं परास्नातक के लिए दो विषयों हिंदी और संस्कृत में 66-66 सीटों पर प्रवेश होते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य गीता शुक्ला ने बताया कि स्नातक में हिंदी विषय में 340, अंग्रेजी में 200, संस्कृत में 50, दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान में 150-150, अर्थशास्त्र में 180, राजनीति शास्त्र में 270, चित्रकला में 184, संगीत वादन में 30, गायन में 30 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। जल्द ही प्रवेश की तिथियां घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें