फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवराज दत्त महाविद्यालय में आज से स्नातक-परास्नातक प्रवेश शुरू

Thu, 21 May 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर का वाईडी कॉलेज-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के सबसे ज्यादा सीटों वाले युवराज दत्त महाविद्यालय में शुक्रवार से स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू होंगे। कम फीस होने के चलते यहां हर साल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। बीए में सबसे अधिक 1320 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही कॉलेज प्रशासन प्रवेश की तैयारियों में जुटा था। यहां बीए की 1320, बीकॉम की 360, बीएससी की 600, बीएड की 50, एमए फिलॉसफी की 60, एमए अंग्रेजी की 60, एमए राजनीतिक विज्ञान की 120, एमए हिंदी की 60, एमए अर्थशास्त्र की 60, एमए इतिहास की 60, एमकॉम की 60 और एमएससी बॉटनी की 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
छात्र-छात्राओं को प्रवेश के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए कॉलेज परिसर में प्रवेश समिति गठित की गई है। समिति के सदस्य कैंपस में आने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 जून प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पहली मेरिट सूची जुलाई के प्रथम सप्ताह में जारी होगी। छात्र-छात्राओं को लगातार वाट्सएप पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इस बार भी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। छात्र घर बैठे आवेदन और फीस जमा कर सकेंगे। प्रवेश शुरू होते ही कॉलेज से प्रवेश विवरणिका भी उपलब्ध होगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया, फीस जमा करने और कक्षाओं के संचालन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें