फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की जागरूकता के लिए प्रशासन को मिला आकांक्षा का साथ

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में सम्मानित बीएलओ व नए मतदातओं के साथ डीएम व अकांक्षा समिति की अध्यक्ष - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास भवन परिसर में शनिवार को मतदाता जागरूकता को लेकर हुए कार्यक्रम में जागरूकता संदेश के साथ गुब्बारे उड़ाए गए। इस दौरान ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) में शामिल जनजातीय शिल्प ट्राइबल क्राफ्ट उत्पाद की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। दस नए मतदाताओं का अभिनंदन के साथ ही विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर एवं बीएलओ को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी अल्पना सिंह ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में महिलाएं व युवतियां बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जनपदवासी 23 फरवरी को जनपद खीरी में होने वाले मतदान में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रशासन द्वारा तय लक्ष्य 90 फीसद पार को प्राप्त करने में अपेक्षित योगदान करने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में अधिक से अधिक वोट करना जरूरी है। उन्होंने वोटर अवेयरनेस कैंपेन से जुड़ने व 90 फीसद पार लक्ष्य प्राप्त करने में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। डिप्टी डीईओ एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार, डीसी एनआरएलएम राजेंद्र श्रीवास, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, बीएसए डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, नायब तहसीलदार अतुल सेन सिंह समेत कर्मचारी व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस नए मतदाताओं के अभिनंदन के साथ बीएलओ सम्मानित
विकास भवन सभागार में डीएम व जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह ने विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर/लेखपाल राजेश कुमार शुक्ला, कैलाश वर्मा व बूथ स्तरीय अधिकारी बीएलओ आशारानी एवं सुनीता कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नए मतदाता हमजा, आदिल खान, फैजुल हसन, यासर खान, असरद फरीद, कविता, संगम यादव, शमा अंसारी, मोहिनी व मुस्कान को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
ओडीओपी जनजातीय शिल्प ट्राइबल क्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शनी का हुआ आगाज
लखीमपुर खीरी। विकास भवन में शनिवार को तीन दिवसीय ओडीओपी जनजातीय शिल्प ट्राइबल क्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शनी का आगाज हुआ, जिसका शुभारंभ डीएम की धर्मपत्नी एवं जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने जनजातीय शिल्प ट्राईबल क्राफ्ट उत्पादों की भरसक प्रशंसा की और स्वयं खरीदारी भी की। उन्होंने सभी चार स्टालों का भ्रमण करके उत्पाद निर्माता महिलाओं का उत्साहवर्धन करके उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके क्षेत्रों में आकर उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी यूके सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें