फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कबड्डी के दांव-पेच में आदित्य इलेवन ने मारी बाजी

Sun, 01 Nov 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कबड्डी में अपना दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
निघासन। चंद्रगुप्त नगर (परागीपुरवा) में रविवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आदित्य इलेवन बलदेवपुरवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बालकराम लोधी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता का पहला लीग मुकाबला हरसिंहपुर और मोनू इलेवन परागीपुरवा के बीच हुआ। इसमें मोनू इलेवन ने 25-15 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में राज कनौजिया परागीपुरवा की टीम ने दुलहीपुरवा को 35-10 से हराया। पहले सेमीफाइनल में आदित्य इलेवन बलदेवपुरवा ने मोनू इलेवन को 40-35 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में रवि राजपूत परागीपुरवा की टीम ने राज कनौजिया की टीम को 25-10 से शिकस्त दी। फाइनल में आदित्य इलेवन ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी, पूर्व प्रधान दिग्विजय गुप्ता, चंदन लोधी, पवन कटियार, रवि राजपूत, सुशील लोधी, प्रमोद कनौजिया, परमेश्वर कश्यप, अंकुल अवस्थी और सोनू गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें