फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य और शावेज अली बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

विज्ञापन
शतरंज खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में निर्मल खत्री धर्मशाला में एक दिवसीय मासिक शतरंज प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन चकबंदी अधिकारी एसके बाजपेई ने शतरंज की बिसात पर चलकर किया। संस्थाध्यक्ष चंद्र शेखर मिश्रा, श्रीकृष्ण मुरारी वर्मा एवं एसके बाजपेई ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

संस्था सचिव मंजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पांच राउंड में स्विस सिस्टम आधार पर हुई। जूनियर वर्ग में डॉन बास्को स्कूल के शावेज अली अंसारी प्रथम, लक्ष्य दूसरे एवं उन्नति कौशिक तृतीय रहीं। वहीं 16 वर्ष आयु वर्ग में जयपुरिया स्कूल के आदित्य तिवारी प्रथम, आदित्य राना दूसरे एवं कार्तिक राय तृतीय रहे। वहीं ओपेन वर्ग में शादाब खान, विजय सिंह मौर्या व सुधीर कश्यप विजेता रहे। बेस्ट महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से उन्नति कौशिक सम्मानित हुई। सभी विजेताओं को नगद धनराशि एवं मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें