फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गया अधिवक्ता दिवस

Wed, 03 Dec 2014 08:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर जिला अधिवक्ता संघ ने हर्षोल्लास से अधिवक्ता दिवस मनाया। कचहरी की राजेंद्र प्रसाद वाटिका में आयोजित अधिवक्ता दिवस समारोह में नौ वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सराहनीय सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए बलस्टर सिंह चौहान ने बदलते हुए सामाजिक परिदृश्य पर भी विचार रखे, इस दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन मुख्य अतिथि जेपी उपाध्याय ने वकीलों को पूरा जीवन अनुशासित छात्र के रूप में बिताने की बात कहीं। इस दौरान रामनरायन त्रिवेदी, अब्दुल राशिद सिद्दीकी, बलस्टर सिंह चौहान, गुरुबचन सिंह छाबड़ा सहित नौ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह चौहान, नरेश चंद्र वर्मा, राजकुमार त्रिवेदी, सुरेश सिंह मुन्ना, शैलेंद्र सिंह गौड़, गिरीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवचंद्र शाह, सुयश मिश्र बाबी, जेके राज, कल्पना पांडेय, फिरोज खां, राहुल तिवारी, राजेंद्र अग्निहोत्री, जमीरूल हसन सहित कई लोग मौजूद रहे। अधिवक्ता दिवस समारोह के कारण वकीलों ने दोपहर बाद से न्यायिक कार्य नहीं किए।
विज्ञापन

मोहम्मदी। तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम खेलावन मिश्र ने चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं शैलेंद्र कुमार सिंह, गंगासागर वर्मा, रामआसरे वाजपेयी तथा जमीरुल हसन को सम्मानित किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र प्रताप ने कहा कि अधिवक्ता दिवस पर जो वकील सम्मानित हुए हैं उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे अपने से जूनियर का मार्गदर्शन करें। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता शपथ लें कि वे समाज के विकास में सतत सहयोग करेंगे। इस मौके पर अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता केसी त्रिवेदी, अवधेश दीक्षित, सुरेंद्र नाथ गुप्ता, विवेक शुक्ला, शैलद्र कुमार सिंह, गंगासागर वर्मा, रामआसरे वाजपेयी, जमीरुल हसन ने भी विचार रखे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी सिंह ने किया।
गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम किशोर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का अनुकरण करने पर जोर दिया। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर राजेश गिरि, अशोक गुप्ता, आदर्श वर्मा, सुनीता मिश्रा, जानकी प्रसाद शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद आमीन अंसारी, उमेश गुप्ता, शिवराज राजवंशी, संतोष भारती और पिंकू गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें