फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो अभियान में शुरू की कार्रवाई

Thu, 23 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरे दिन शहर में 12 युवक दबोचे, निजी मुचलके पर छोड़ा 
विज्ञापन

थाना स्तर पर आठ सदस्यीय टीम हुई गठित
जिले में एंटी रोमियो दल की दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी की अगुवाई ने टीम ने कई स्कूलों और कॉलेजों में छापेमारी की। इस दौरान 12 युवकों को दबोच लिया। पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली लाई। जहां उनके अभिभावकों को बुलाया गया। बाद में पुलिस ने चेतावनी देकर दो गारंटर देने पर निजी मुचलके पर छोड़ दिया। 
शासन से मिले निर्देश के बाद महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ आदि घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एंटी रोमियो दल का थाना स्तर पर गठन किया है। टीम में एक दरोगा, एक महिला सिपाही और छह सिपाहियों शामिल हैं। यह टीम स्कूल खुलने और छुट्टी होने पर स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों पर निगरानी करेगी। स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के पास और सड़कों पर पुरुष और महिला सिपाही सिविल ट्रेस में तैनात रहकर नजर रखेंगी। बुधवार को एएसपी के नेतृत्व में टीम आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों और कॉलेजों में छापेमारी की। इस दौरान वहां बिना किसी काम के खड़े 12 युवकों को टीम ने दबोच लिया। सभी को पुलिस कोतवाली लाई, जहां पकड़े गए युवकों के परिवार वालों को बुलाया। बाद में दो-दो गारंटर लेने के बाद पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा मिले को जाएंगे जेल: एएसपी 
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि एंटी रोमियो दल नियमित स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई करेगा। दूसरे दिन शहर में 12 युवकों को पकड़ा गया है। दोबारा पकड़े जाने वाले युवकों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं, कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें