फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल पर डीएम-एसपी का छापा, सबकुछ ठीकठाक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम ने एसपी के साथ मंगलवार की शाम जिला जेल पर छापा मारा। बैरकों की तलाशी ली। पाकशाला आदि का निरीक्षण कर भोजन आदि की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सबकुछ ठीकठाक मिला।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार की शाम करीब छह बजे एसपी विजय ढुल और एएसपी अरुण कुमार सिंह के साथ अचानक जिला जेल पहुंचे। इससे जेल अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम और एसपी ने बैरकों की तलाशी ली। पाकशाला में बने भोजन की गुणवत्ता देखी। जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। दवाइयों आदि की उपलब्धता देखी। महिला बैरक का निरीक्षण कर उनकी समस्या जानी। एसपी विजय ढुल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु जेल से बरामद नहीं हुई है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आरबी पटेल, जेलर पंकज कुमार सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें