फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
action
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के तीन किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव गरदहा के लेखपाल सर्वेश चंद्र ने गांव के जसपाल सिंह और गुरु पाल सिंह के खिलाफ और विजय लेखपाल ने गांव परासन के हरभजन सिंह के खिलाफ धान की फसल के अवशेष जलाए जाने पर पुलिस की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीनों किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना दरोगा लल्ला गोस्वामी को सौंपी है।
विज्ञापन

उधर, किसान पराली जलाने पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज होने से आक्रोशित हो गए। उन्होंने बैठक कर शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी। उसमें बताया कि क्षेत्र में धड़ल्ले से कोल्हू पर अवशेष जलाकर गुड़ बनाई जाती है और ईंट, भट्टों की चिमनियों से निकलता धुंआ प्रशासन को नहीं दिखाई दिया। उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर शेर सिंह, अनिल सिंह, राजेंद्र वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें