फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी देवर को भेजा जेल, झुलसी महिला को अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन
निघासन। छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाभी के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने अस्पताल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि झुलसी महिला की हालत ठीक होने पर डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी को घर में अकेला पाकर शनिवार सुबह छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। महिला ने विरोध किया तो नाराज देवर ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे महिला झुलस गई थी। उधर, देवर ने भी तेजाब डालने के बाद फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की थी। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी को हालत ठीक होने पर गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया, जबकि महिला की हालत सामान्य होने पर डॉक्टर ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी स्वस्थ है। उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चालान भेजा गया है। महिला को परिवार के लोग घर ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें