फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

501 छात्रों ने दी यूपीएसईई की परीक्षा

विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी के बीच रविवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्टेट इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षािर्थियों का तामपान चेक करने के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में जाने की अनुमति दी गई। कोविड गाइड लाइन के तहत सामाजिक दूरी का पालन करते छात्रों को कक्ष में बैठाया गया। जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र आर्य ने बताया 300 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 232 उपस्थित और 68 अनुपस्थित रहे। वहीं पॉलिटेक्निक केंद्र के केपी सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 335 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 269 उपस्थित और 66 अनुपस्थित रहे। परीक्षा पुलिस बल की मौजूदगी में शांति पूर्वक संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें