फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोबाइल फोन की चोरी के आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

Mon, 02 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के एक आरोपी को खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। तहरीर न मिलने के कारण उसका शांतिभंग में चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

मकनपुर निवासी एक व्यक्ति रविवार की रात अपने घर में सो रहे थे, तभी मौका पाकर एक चोर उनका कीमती मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गया। मोबाइल फोन का लॉक खुलवाने के लिए बेखौफ होकर कमल टॉकीज के पास एक मोबाइल शॉप पर जा पहुंचा। संयोगवश दुकान पर पीड़ित का एक परिचित मौजूद था, जिसने मोबाइल फोन देखते ही पहचान लिया और तुरंत उनको फोन कर दिया।
सूचना मिलते ही पीड़ित अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक को दबोच लिया। ग्रामीण युवक को पकड़कर सेमरीपुरवा गांव ले गए, जहां उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई की गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल स्वामी की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें