फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दबाव बनाकर बाहर की दवा लिखवाने का आरोप

Wed, 02 Jul 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने गेट के पास एक मेडिकल स्टोर के मालिक पर बाहर की दवाई लिखने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस संबंध में स्टाफ की तरफ से एक ज्ञापन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता को सौंपा गया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि अस्पताल के गेट पर स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक अपनी दुकान की दवा लिखने के लिए कहते हैं। मना करने पर इमरजेंसी व ओपीडी में आकर गलत तरीके से फोटो खींचते हैं। झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देते हैं। उक्त मेडिकल स्टोर की जीएसटी, ड्रग लाइसेंस, एफएसएसएआई लाइसेंस सहित अन्य कागजात की जांच की जाए। पत्र देने वाले कर्मचारियों में श्याम, प्रसून श्रीवास्तव, आशीष, अमित कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। उधर मेडिकल स्टोर मालिक ने इन आरोपों को नकारते हुए द्वेष भावना से ये कार्य किए जाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें