लखीमपुर खीरी। प्रभारी सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र नाथ पांडेय ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार बुखारी टोला, कस्बा खीरी निवासी दिलशाद खां को जमानत दे दी है। उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक प्रतिभूति पर रिहा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दिलशाद को 27 अक्तूबर, 2026 को कस्बा खीरी से ग्राम बांसताली जाने वाले मार्ग पर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद होने का दावा किया गया था। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय ने पाया कि बरामदगी का कोई स्वतंत्र साक्षी नहीं था और अभियोजन पक्ष पूर्व दोषसिद्धि साबित नहीं कर पाया। दिलशाद 27 अक्तूबर 2026 से जेल में बंद था। संवाद