फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाटू श्याम बाबा के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते खाटू श्याम बाबा के श्रद्धालु। श्रद्धालु - फोटो : रजावली में हादसे के बाद खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।
विज्ञापन
संसारपुर। श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक व्यक्ति पर खाटू श्याम बाबा के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्हें बताया कि दो दिन पूर्व गोला नगर में एक नए बाबा ने प्रभु श्री खाटू श्याम के नाम का दुरुपयोग करते हुए शोभायात्रा निकाली। कथित बाबा स्वयं एक रथ पर बैठकर अपनी आरती करवा रहे थे। दावा कर रहे हैं कि बाबा श्याम के नाम से जल वितरण कर असाध्य रोगों का उपचार कर देंगे। इस कृत्य से सभी श्याम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। सभी श्याम भक्तों ने मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों ने दीपक कुमार, अजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, गुड्डू, अमित वर्मा, रजत, निखिल, अनुपम वर्मा और अभिषेक राजपूत आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने विनोद कुमार गुप्ता ने जांच करवाकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें