फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंत्योदय कार्ड बनवाने में प्राथमिकता न मिलने पर दिव्यांगों का प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने में प्राथमिकता मिलने सहित सात बिंदुओं पर बुधवार को दिव्यांगजनों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस पर अतिरिक्त एसडीएम अमिता सिंह मौके पर पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। बाद में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल पहुंचकर उनसे ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुद्रा ऋण उन्हें नहीं दिया जा रहा है। रोडवेज बसों में दिव्यांगों को सम्मानपूर्वक यात्रा की सुविधा नहीं दी जा रही। दिव्यांगों के लिए चालक बस ही नहीं रोकते, जिससे दिव्यांगजन खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दिव्यांगजनों को अनदेखा किया जाता है, जिससे दिव्यांगों का काउंटर अलग से बनाया जाए। कोई भी अधिकारी दिव्यांगजनों की बात नहीं सुनता और न ही सम्मानपूर्वक बैठाता है। दिव्यांग आरक्षण के आधार पर मंडी समितियों में लाइसेंसधारी दिव्यांगों को आरक्षण का लाभ दिए जाने की भी मांग की। कहा कि भूमिहीन दिव्यांगों को ग्राम समाज व नवीन परती भूमि का आवासीय पट्टा दिया जाए। इस मौके पर विकास, मिथिलेश, जावेद, रामनिवास, दिनेश, वसीम, तिलकराम, अमित, सर्वेश, छोटेलाल, दुगपाल, सर्वेश अर्कवंशी आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें