फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केले की फसल में घुसे गोवंश की धारदार हथियार से हत्या का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। ईसानगर क्षेत्र के बैचरी गांव के पास केले की फसल में घुसे गोवंश की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। मामले में एक अज्ञात समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव दफना दिया गया।
विज्ञापन

जेठरा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैचरी गांव के पास जाकिर का केला और उनका गन्ने का खेत है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे छुट्टा गोवंश जाकिर के खेत में घुसकर केले की फसल खा रहा था। इसी दौरान जाकिर और उसके एक सहयोगी ने उसे घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
आरोप है कि घटना के बाद दोनों गोवंश को घसीटकर गन्ने के खेत के पास डालकर भाग गए। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया और दफना दिया गया।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बैचरी गांव के पास गोवंश का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पशु चिकित्सक से पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें