फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खांसी की दवा के नाम पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप, वृद्ध की मौत

Fri, 16 Jan 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के दुबहा निवासी मिश्रीलाल की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने खांसी की दवा के नाम पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप एक पूर्व प्रधान पर लगाया है। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया, पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दुबहा निवासी सूरज मौर्य ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके पिता मिश्रीलाल रोज की तरह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव निवासी पूर्व प्रधान पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खांसी की दवा बताकर जहरीली शराब मिश्रीलाल को पिला दी। कुछ ही देर में मिश्रीलाल की हालत बिगड़ने लगी। वह तेज दर्द से जोर-जोर कराहने लगे।
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई और हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी मिश्रीलाल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार तक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें घर ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही मिश्रीलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

निघासन कोतवाल महेश चंद ने बताया कि परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों ने बिना पोस्टमाॅर्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है, जिससे जांच में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें