फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अल्ट्रासाउंड पर फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कस्बे में संचालित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पर फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट देने की शिकायत पीड़ित ने एसडीएम धौरहरा से की है।कस्बे के राम वाटिका मार्ग पर संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक पर मोहल्ला आचार्य टोला निवासी महफूज आलम ने आरोप लगाते हुए एसडीएम धौरहरा को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन में डाॅ. आरके गुप्ता लिखकर आता है, जबकि आरके गुप्ता यहां बैठते ही नहीं। उनकी जगह पर आनंद विश्वकर्मा नामक व्यक्ति फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके रिपोर्ट मरीजों को देते हैं। एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें