गोला गोकर्णनाथ। फजल नगर ग्रंट पिपरहिया निवासी नीतू देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में नीतू देवी ने कहा है कि वह अपने पति कुलदीप कुमार पासी के साथ छोटे लालपुर चौराहे पर दवा लेने गई थी। वहां मौजूद रणवीर सिंह राजा निवासी फजलनगर, बक्सी सिंह निवासी बसलीपुर एवं गुरुमुख सिंह निवासी ग्राम फजलनगर ग्रंट उसके पति को लात घूसों से मारने पीटने लगे। उसे भी मारते-पीटते हुए सड़क पर गिरा दिया। जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद