बदायूं। नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रा को बरामद किया है। छात्रा के बयानों के आधार पर आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा है।
23 मई को सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा कोचिंग जाने को घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को पता चला कि छात्रा को कोचिंग सेंटर के पास ही शाबान पुत्र चांद मियां निवासी मोहल्ला चौधरी थाना सहसवान ले गया है। इसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
चूंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा था, इसलिए पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मुंबई से छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शाबान वहां से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने शहर में पुरानी चुंगी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संंबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि आरोपी नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया था। छात्रा के बयानों के आधार पर आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी को जेल भेजा गया है।