बिल्सी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन मैच का उद्घाटन करते युवा व्यापारी गौरव माह
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान में चल रहे बिल्सी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन पहले मैच में महाकाल टीम ने आरसीबी को 19 रनों से हरा दिया। दूसरा मैच बिल्सी इंडियंस ने आठ विकेट से जीता।
रविवार को आरसीबी के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। महाकाल टीम ने 139 रन बनाए। आरसीबी की टीम की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट गौरव ने लिए। 140 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी आरसीबी की टीम 120 रन पर आल आउट हो गई। महाकाल की टीम से देवेंद्र एवं राशिद ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा को दिया गया। आयोजक प्रशांत जैन, सौरभ वार्ष्णेय ने शील्ड एवं गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया।
दूसरा मैच मैकेनिकल क्रिकेट अकादमी एवं बिल्सी इंडियंस टीम के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर मैकेनिकल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद 104 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बिल्सी इंडियंस टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र आठ ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
नाबाद 47 रन बनाने वाले सुरेश को मैन ऑफ द मैच दिया गया। गौरव माहेश्वरी, पुनीत वार्ष्णेय ने गोल्ड मेडल पहनाकर एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग अरवाज अल्वी, चंद्रकेश शर्मा, ईशु चंद्र वार्ष्णेय द्वारा की गई। कॉमेंट्री अभिनव कुमार, योगेश वार्ष्णेय ने की।