कई स्थानों पर लगाए गए शिविर
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के सभी मंडलों में कैशलेस प्रशिक्षण कैंप लगाकर लोगों को ऑनलाइन लेनदेन का तरीका सिखाया।
भाजयुमो के महामंत्री अभिषेक सिंह सोमू ने बताया कि कैशलेस प्रशिक्षण कैंपों के तहत आशीष बाथम, चंदन शाह और अशीष रस्तोगी ने लखीमपुर विधान सभा में छह, शैलश तिवारी ने श्रीनगर विधानसभा में तीन, सचिन गुप्ता ने गोला विधानसभा में तीन, विनोद लोधी ने निघासन विधानसभा में चार, विकास गुप्ता ने पलिया विधान सभा में तीन, नितिन गुप्ता ने धौरहरा विधानसभा में दो, दिनेश सिंह ने कस्ता विधानसभा में दो, अनुज सिंह ने मोहम्मदी विधानसभा में चार कैंप लगाकर लोगों को ऑन लाइन लेनदेन करने का तरीका सिखाया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सदर चौराहे पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर लोगों को कैशलेस बैंकिंग प्रणाली की जानकारी देकर जागरूक किया है। इस मौके पर धीरज बाजपेयी, सचिन गुप्ता, अंकित मिश्र, विनोद वर्मा, राजेश प्रजापति, मुनेंद्रदत्त शुक्ल, अमित शर्मा, मोहित कोहली, तरुण सक्सेना आदि मौजूद रहे।
निघासन। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जेपी वर्मा के चिकित्सालय पर कैंप लगाकर कैश लेस पेमेंट करने की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान विनोद लोधी ने लोगों को पैसा निकालने और जमा करने के बारे में बताया। इस मौके पर डाक्टर जेपी वर्मा, शशिकांत, दामोदर मौर्य, पिंटू कनौजिया, उमाशंकर, गोर्बधन लाल, योगेश कपूर, अमित गुप्ता, रामबहादुर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। भाजयुमो के जिलामंत्री और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उदयवीर सिंह, जिला मंत्री विकास गुप्ता के नेतृत्व में तहसील गेट पर कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाया, जिसमें संयोजक गौरव बंसल और पालिका सदस्य सीताराम राठौर के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने आने-जाने वाले लोगों को कैशलेस पेमेंट करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कैंप में जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव शुक्ला, अनुज शुक्ल बीटू, अरुण पांडेय, नीरज प्रजापति, राजकुमार राठौर, मनोज गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह क्षेत्र के मझगईं, चंदनचैकी और संपूर्णानगर में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कैंपों के माध्यम से लोगों को कैशलेस पेंमेंट की विस्तार से जानकारी दी।