फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित रवहीं कॉलोनी निवासी हरीप्रसाद (60) शुक्रवार की शाम चार बजे साइकिल से गांव चहमलपुर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की खबर हरीप्रसाद के परिवार वालों को दी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल हरीप्रसाद को जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। संवाद
--
हादसा-दो
कार ने मारी टक्कर, बैलगाड़ी सवार घायल
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कार और बैलगाड़ी में टक्कर हो गई,जिसमे बैलगाड़ी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला मुख्यालय रेफर किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के गांव खनवापुर निवासी चंद्र मोहन पुत्र बाबू अपने गांव से बैलगाड़ी में गन्ना भरकर ऐरा चीनी मिल जा रहा था। तभी परसिया गांव के समीप जिंदबाबा की बाग के समीप खमरिया की तरफ से आ रही कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बैलगाड़ी के आगे बैठे चंद्र मोहन के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आ गई। मौके पर मौजूद डायल 112 की पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद्रमोहन के दोनों पैर आधे से ज्यादा कट गए। गंभीर हालत में पुलिस ने चंद्रमोहन को सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मुख्यालय रेफर कर दिया। पता चला है कि चार पहिया वाहन में मौजूद सभी लोग क्षेत्र से एक न्यू ईयर की पार्टी मनाकर वापस अपने गांव लाखुन जा रहे थे। संवाद
--
हादसा-तीन
मैजिक की टक्कर से बाइक सवार घायल
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर जलालपुर मोड़ के पास एक मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
शनिवार की दोपहर भल्लिया बुजुर्ग गांव निवासी शाहरुख खां गोला से घर जा रहे थे। जलालपुर मोड़ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार चालक शाहरुख खां (22), ईशा खान(18) और साजिया खान(22) घायल हो गए। हादसा होते ही मैजिक चालक मय वाहन फरार हो गया। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें