फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में नए साल के दूसरे दिन भी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
दुधवा के नकउहा नाले पर लगी सैलानियों की भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में नए साल के दूसरे दिन भी सैलानियों की काफी भीड़ रही। बाहर से आए सैलानियों ने परिसर की गाड़ी से पार्क का भ्रमण किया और वन्य जीवों का दीदार किया।
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने दुधवा नेशनल पार्क में बीते कई दिनों से सैलानियों का तांता लगा है। शनिवार को भी लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, लखीमपुर से आए सैलानियों ने दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण किया और मचान पर चढ़कर सेल्फी ली। कुछ सैलानियों के मुताबिक किशनपुर रेंज में उनको बाघ के दीदार हुए, लेकिन अधिकतर सैलानियों को निराशा ही हाथ लगी। सैलानी पार्क के अलौकिक वातावरण व प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा ले रहे हैं।
-
सेल्फी प्वाइंट का आकर्षण बरकरार, लगी रही भीड़
नकउहा नाले पर दुधवा नेशनल पार्क के सेल्फी प्वाइंट का आकर्षण बरकरार है। यहां पहुंचने वाले सैलानी पहले सेल्फी लेते हैं। इसके बाद पार्क के पर्यटन परिसर की ओर रुख करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें