फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, महिला की गोद से गिरकर नवजात की मौत

विज्ञापन
नवजात की मौत पर बिलखते मासूम के मां-बाप। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। खुटार रोड स्थित गाड़ीघाट से रामपुर फुलहिया संपर्क मार्ग पर शाम करीब सवा चार बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे बाइक पर बैठी महिला के गोद से नवजात बच्ची छिटककर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम धनसिंहपुर थाना खुटार जिला शाहजहांपुर निवासी विजय राठौर बाइक से पत्नी मालती और नवजात बच्ची के साथ ससुराल उदयपुर बांकेगंज से अपने घर जा रहा था। रामपुर फुलहिया संपर्क मार्ग पर ब्रह्म बाबा स्थान पर सामने से आ रहे हैरोयुक्त एक ट्रैक्टर की चपेट में उसकी बाइक आ गई। दुर्घटना में बाइक पर बैठी पत्नी की गोद से बाइस दिनों की बच्ची छिटककर सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय के मुताबिक घटनास्थल पर अंधा मोड़ है, इसी से ट्रैक्टर को आता देखकर उसने अपनी बाइक को रोक लिया, लेकिन फिर भी तीव्र गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ल ने बताया कि चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें