फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चार घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
गड्ढे में गिरी बाइक और कार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बम्हनपुर-सलीमाबाद। थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर निघासन से पलिया की ओर जा रही एक कार ने पिरथीपुर चौराहा के पास बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कार और बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरीं। हादसे में बाइक चालक गांव बरबंडा निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर जौखी पुरवा निवासी रमेश अपने साथी परमानंद के साथ बाइक से निघासन आ रहे थे। लुधौरी वनरेंज के पास बाइक रानीगंज निवासी एक व्यक्ति की साइकिल से टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद
-
अनियंत्रित बस सड़क किनारे घर में घुसी
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी की छह लेन रोड पर रविवार की रात एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी। गनीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है। कैलाली जिला पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि हादसा रात 12 हुआ। तेज रफ्तार एक बस अनियंत्रित होकर छह लेन रोड किनारे बने मकान में घुस गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बस चालक मान बहादुर डांगी को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें