फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
अलीगंज रोड घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज रोड पर राहगीर को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप ने सड़क किनारे बैठे किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना फरधान क्षेत्र में एक बाइक पर जा रहे तीन लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गोला-अलीगंज रोड पर ठाकुर बाबा स्थान के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे गांव विलियमगंज निवासी राधेश्याम (38) को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप ने रोड किनारे खेत की मेड़ पर बैठे गांव महमदपुर निवासी सोबरन लाल वर्मा (65) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल राधेश्याम को सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सोबरनलाल के परिवार वालों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भट्टे में लगी हुई पिकअप से आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
दूसरा हादसा थाना फरधान क्षेत्र में हुआ। ग्राम कंचनपुर मुड़िया निवासी 19 वर्षीय विनय कुमार अपने साथी मनीष और लवकुश के साथ बाइक पर बिना हेलमेट लगाए घर से लखीमपुर रोड की तरफ जा रहा था। गांव के निकट ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मनीष और लवकुश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें