फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की एक साथ निकलीं अर्थी तो फफक पड़े लोग

विज्ञापन
श्मशान में गमगीन बैठे ग्रामीण और परिवार वाले। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बेलरायां/तिकुनियां/सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। गोंडा हाईवे पर सोमवार तड़के हुए भीषण हादसे में मारे गए बेलरायां निवासी दंपती समेत सभी छह लोगों के शव सोमवार की देर शाम घर पहुंचे। इससे परिवारों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह दंपती समेत अन्य लोगों की अर्थियां घरों से निकलीं तो वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। सभी फफक कर रो पड़े। गमगीन माहौल में परिवार वालों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बहराइच जिले के गोंडा हाईवे पर सोमवार की तड़के जायरीन से भरी वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। हादसे में मारे गए बेलरायां निवासी सोहन, उनकी पत्नी माया देवी, रेंजपुरवा (बेलरायां) निवासी सलीम, कसबा व थाना सिंगाही के मोहल्ला पश्चिम दो निवासी चांद खान, नया पुरवा (उमरा) निवासी शकील और तिकुनियां के गांव सुथना बरसोला निवासी चालक विनोद कुमार के शव सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद घरों पर पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया। चालक विनोद का विवाह दिसंबर में होना था। वह भाइयों में सबसे छोटा था। बेलरायां में सोहन और उनकी पत्नी मायादेवी की अर्थी जब घर की दहलीज से उठी तो महिलाओं की चीत्कार सन्नाटे को चीरने लगी। वहां मौजूद हर कोई आंसू नहीं रोक सका। गांव के बाहर पुरैना ताल पर सजाई गई एक ही चिता पर दोनों शव रखकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में प्रधान के पति ध्रुव कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान अजीज अहमद खां, जनडैल सिंह, रमाशंकर पांडेय, सत्तन अग्रवाल, मुन्ना जायसवाल सहित तमाम लोग शामिल रहे। इधर, रेंजपुरवा निवासी सलीम और नयापुरवा निवासी आठ वर्षीय शकील और सिंगाही के चांद खान के शव परिवार वालों ने गमगीन माहौल में दफन किए। हादसे वाले गांवों में चूल्हा तक नहीं जला। गम और मायूसी के बीच लोगों का दिन गुजरा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें