फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच हादसाः गोंडा हाईवे पर छह जायरीन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी) में एक पीड़ित के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बेलरायां/तिकुनियां/सिंगाही (लखीमपुर खीरी) बहराइच जिले में गोंडा हाईवे पर सोमवार को जायरीन से भरी वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि वैन में सवार लखीमपुर खीरी के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। मरने वालों में बेलरायां के दंपती सहित तीन, सिंगाही के दो और तिकुनियां क्षेत्र का वैन चालक शामिल है। हादसे की खबर यहां मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। बेलरायां सहित आसपास क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बुधवार को तिकुनियां कोतवाली के गांव सुथना बरसोला निवासी विनोद महिंद्रा सुपर वैन लेकर कछौछा शरीफ (अंबेडकर नगर) गया था। वैन में कसबा बेलरायां, सिंगाही, तिकुनियां क्षेत्र के 16 लोग सवार थे। जब हादसा हुआ सभी जियारत के बाद वापस घर आ रहे थे। बहराइच-गोंडा हाईवे पर पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास चालक विनोद को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में कसबा बेलरायां निवासी सोहन (60), उसकी पत्नी मायादेवी (55), रेंजपुरवा (बेलरायां) निवासी सलीम (60), कसबा व थाना सिंगाही के मोहल्ला पश्चिम वार्ड नंबर दो निवासी चांद खान (51), नयापुरवा (उमरा निवासी शकील (8) पुत्र इफ्तिखार अहमद और चालक विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर यहां आते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया, मृतकों के परिवार वाले बहराइच के लिए रवाना हो गए। बेलरायां निवासी सोहन और उनकी पत्नी माया देवी की मौत की खबर सुनकर उनके पुत्र रामपाल गश खाकर गिर गया। उसने बताया कि माता-पिता रेंजपुरवा निवासी सलीम के साथ बुधवार को कछौछा चादरपोशी करने के लिए गए थे। बेलरायां रेंजपुरवा निवासी सलीम की मौत से पत्नी गुलनाज, पुत्री तरन्नुम, पुत्र नोशीन का रोरोकर बुरा हाल है। हादसे में यह लोग घायल हुए हैं। घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। तिकुनियां के बरसोला कलां निवासी गाड़ी चालक विनोद के घर में भी कोहराम मचा हुआ था। नयापुरवा (उमरा) निवासी इफ्तिखार के आठ वर्षीय पुत्र शकील भी हादसे का शिकार हो गया। उसके परिवार वालों का भी रोरोकर बुरा हाल है।
मृतकों के घरों पर लगी भीड़, पड़ोसी बंधा रहे ढांढस
परिवार वालों के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने हादसे की खबर सुबह करीब छह बजे मृतकों के घर दी। जिस समय खबर आई। उस समय परिवार के अधिकतर लोग बिस्तरों पर ही थी। खबर सुनते ही उनके चीखपुकार मच गई। महिलाओं की चीत्कार सन्नाटे को चीर रही थी। इससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घरों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बेलरायां में दंपती समेत तीन की मौत ने कसबा वासियों को झकझोर दिया है। ऐसा ही हाल सिंगाही और नयापुरवा में देखा गया। गमजदा लोग बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोग
सलमा बेगम (50) पत्नी चांद खान निवासी सिंगाहीकला थाना सिंगाही। निशा तबस्सुम (20) पुत्री चांद खान निवासी सिंगाहीकला थाना सिंगाही। इफ्तिखार अहमद (45) पुत्र याकूब अहमद निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही। शरीफ परवाज (15) पुत्र इफ्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही। साइना (17) पुत्री इफ्खिार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही। सुफिया परवीन (04) पुत्री इफ्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही। नूरजहां (40) पत्नी इफ्खिार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही। गुलनाज (60) पत्नी सलीम निवासी रेंजरीपुरवा ( बेलरायां)। नौसीन (10) पुत्री सलीम निवासी रेंजरीपुरवा (बेलरायां)। तरन्नुम (17) पुत्री सलीम निवासी रेंजरीपुरवा (बेलरायां)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें