फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के सॉफ्ट में फंसकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में बकरी बांधने गई महिला का दुपट्टा ट्यूबवेल के पंखे की सॉफ्ट में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव दुधवा निवासी जामिन अली ने बताया कि वह गांव के बाहर सरदार साधू सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल पर कई वर्षों से पत्नी सकीना (55) के साथ रहते थे, जबकि बच्चे गांव में ही रहते हैं। बिजली होने पर बुधवार सुबह छह बजे खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चल रहा था। इसी बीच पत्नी सकीना बकरियों को बांधने के लिए ट्यूबवेल के पास पहुंची। किसी तरह सिर पर पड़ा दुपट्टा पंखे की सॉफ्ट में फंस गया, जिससे वह कई बार पटखनी खा गईं और गला दुपट्टे से कस गया। यह देख जामिन जब तक बिजली के मोटर का स्विच बंद करते तब तक सकीना गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायल सकीना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बृहस्पतिवार की सुबह शव का गांव के ही कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें